‘डॉक्टर साहब! छोड़ दो मुझे’ चीखों के बीच जब कुचली गई मासूमियत, जानिए उस मनहूस घड़ी का पूरा खौफनाक सच

बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले झोलाछाप डॉक्टर ने स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा को होटल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 August 2026, 8:36 PM IST
google-preferred

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले झोलाछाप डॉक्टर ने छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खुर्जा देहात क्षेत्र का है।

स्कूल छोड़ने के बहाने होटल ले जाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रिजवान झोलाछाप डॉक्टर है और पीड़िता का रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है। आरोप है कि वह छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे मिड हाईवे स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

Bulandshahr ATS Action: बुलंदशहर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़े हो सकते हैं तार

पीड़िता अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आरोपी रिजवान गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जिस होटल में घटना होने का आरोप है, उसके संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस होटल और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Bulandshahr News: अचानक आसमान से बरसने लगे नोट, सड़क पर मच गई लूट जैसी स्थिति; जानिए पूरा मामला

पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Location :  Bulandshahr

Published :  27 August 2026, 8:36 PM IST

Related News

Advertisement