हिंदी
करंट लगने से युवक की मौत (Img : Pinterest)
Deoria : जिले के एकौना थाना क्षेत्र के नीवा गांव में गुरुवार सुबह बिजली का काम करते समय करंट लगने से 28 साल युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान नीवा गांव निवासी कमलेश पासवान (28) पुत्र कन्हैया लाल पासवान के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कमलेश गुरुवार सुबह गांव के ही सुभाष गुप्ता के घर बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में कमलेश गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मांग का सिंदूर उजड़ा, बेसुध हुई गर्भवती पत्नी! देवरिया से आई रूह कंपा देने वाली दास्तान
आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में कमलेश को इलाज के लिए गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में एक चिकित्सक के पास पहुंचाया।
गोरखपुर पहुंचने पर चिकित्सक ने कमलेश की जांच की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद मातम का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद एकौना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। इसे लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Location : Deoria
Published : 27 August 2026, 7:38 PM IST