‘किसकी बेटी, किसकी सुहागन?’ सन्नाटे में गुम हुआ एक महिला का वजूद, अमेठी में लावारिस शव मिलने से हड़कंप

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मालती नदी से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। शव बांस के जाल में फंसा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के गांवों और थानों को सूचना दी गई है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 August 2026, 7:39 PM IST
google-preferred

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मालती नदी से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सरैया पड़ान गांव के पास ग्रामीणों ने नदी में शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और पड़ोसी थानों से संपर्क कर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

बांस के जाल में फंसा मिला शव

पुलिस के मुताबिक, सरैया पड़ान गांव के पास मालती नदी में ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने नदी पार करने के लिए बांस का जाल बना रखा है। इसी बांस के जाल में महिला का शव फंसा हुआ था। शव की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Amethi News: तीन दिन से लापता थी महिला, नदी के लकड़ी के पुल में फंसा मिला शव; मौत की गुत्थी ने चौंकाया

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलने पर संग्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

आसपास के थानों में दी गई सूचना

प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर संजय सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है और अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए आसपास के गांवों के अलावा नजदीकी थानों को भी सूचना दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Amethi News: गांवों में घुसा पानी, खेत बने तालाब… 1500 बीघा फसल डूबी तो हरकत में आया प्रशासन, डीएम ने लिया बड़ा फैसला

पहचान और मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला नदी में कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे।

Location :  Amethi

Published :  27 August 2026, 7:39 PM IST

Related News

Advertisement