हिंदी
डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की तैयारियां (Img: Dynamite News)
Maharajganj: नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद नारायणी नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने टेल फॉल के निकट एसडीआरएफ की बोट से नारायणी नदी में उतरकर सुरक्षा और राहत-बचाव की व्यवस्थाओं को देखा।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने टेल फॉल के पास पहुंचकर नदी की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम की तैयारियों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव अभियान को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद अधिकारी सोहगिबरवा गांव पहुंचे, जहां राहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ और स्थानीय समस्याओं से संबंधित अपनी परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
ग्रामीणों को दिया भरोसा (Img: Dynamite News)
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से बताई गई सभी समस्याओं का नियमानुसार निदान कराया जाएगा। बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर भी ग्रामीणों से लगातार सतर्क रहने की अपील की गई।
Maharajganj: नीचलौल में भारी हड़कंप, गंडक नदी से तीन शव बरामद; मंजर देख सहम उठे लोग
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों को विशेष रूप से ताकीद किया कि वे बच्चों और बुजुर्गों को नदी के किनारे न जाने दें। साथ ही नदी तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद प्रशासन की ओर से नदी और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। राहत और बचाव टीमों को तैयार रखा गया है, ताकि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
Location : Maharajganj
Published : 27 August 2026, 8:16 PM IST