नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही का सैलाब, गांव-पुल-सड़कें बहीं; 8 की मौत… 105 भारतीय लापता
नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 105 भारतीयों के लापता होने की सूचना सामने आई है। भोटे कोशी नदी क्षेत्र में गांव, पुल और सड़कें बह गई हैं। नेपाल में राहत-बचाव अभियान जारी है।