Deoria Flood Alert: देवरिया में बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, सैकड़ों गांवों पर मंडरा रहा खतरा?
देवरिया में घाघरा, राप्ती, गोर्रा और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में चिंता बढ़ गई है। कई खेतों में पानी भरने से फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं तिघरा-मराछी तटबंध समेत संवेदनशील स्थानों पर कटान की स्थिति ने ग्रामीणों में दहशत बढ़ा दी है। प्रशासन ने निगरानी और बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया है।