हिंदी
मासूम के दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार (Img: Pinterest)
Haldwani: हल्द्वानी में पति से विवाद के बाद अपनी सात महीने की बच्ची को लेकर मायके जाने के लिए निकली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति के दोस्त पर सुलह कराने और घर छोड़ने के बहाने उसे बाइक पर बैठाने, इसके बाद टांडा के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद लालकुआं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जवाहर नगर गौला नदी क्षेत्र निवासी महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपनी सात महीने की बेटी को साथ लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इसी दौरान पति ने फोन कर उसकी लोकेशन पूछी। महिला ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर है।
Haldwani: हल्द्वानी में कोरोना की फिर दस्तक, सुशीला तिवारी अस्पताल में महिला पॉजिटिव
महिला का आरोप है कि इसी बीच उसके पति का दोस्त धर्मेंद्र निवासी राजपुरा बाइक लेकर स्टेशन पहुंचा। उसने महिला से विवाद खत्म कराने की बात कही और उसे घर छोड़ने का भरोसा दिया। महिला उसके साथ बाइक पर बैठ गई।
शिकायत के मुताबिक, धर्मेंद्र उसे हल्द्वानी की तरफ ले जाने लगा। आरोप है कि आईओसी डिपो के पास उसने बाइक को दूसरी ओर मोड़ दिया और महिला तथा उसकी बच्ची को टांडा के जंगल में ले गया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जंगल में आरोपी ने उसकी बच्ची को एक तरफ बैठाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी उसे देर रात हल्द्वानी के गौला पुल के पास छोड़कर वहां से चला गया। इसके बाद महिला लालकुआं कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
Haldwani: मां ढूंढती रही लापता बेटी, पुलिस ने खंगाले CCTV कैमरे, फिर जांच में सामने आई घिनौनी वारदात
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला के बताए स्थान पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Nainital
Published : 8 August 2026, 5:43 PM IST