हिंदी
जाम लगाने वालों पर सख्ती (Img: DN)
Budaun: बदायूं शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। यातायात प्रभारी ललित कुमार के दिशा-निर्देश में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 2 ईको और 5 टेम्पू सहित कुल 7 वाहनों को सीज कर दिया है।
यातायात प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि इन वाहन चालकों को पहले कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद ये लोग मुख्य सड़कों और चौराहों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर यातायात बाधित कर रहे थे। इससे रोजाना स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और आम लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा था।
शहर में कहीं भी जाम की स्थिति पैदा न हो, यह हमारी प्राथमिकता है..... यातायात प्रभारी ने साफ कहा कि समझाने के बाद भी नियम न मानने वालों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Budaun Crime: मासूम से दरिंदगी के बाद आरोपी फरार, इलाके में भारी आक्रोश
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। कई चालक अब नि /.र्धारित स्टैंड पर ही वाहन खड़े करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है और कहा कि इससे बाजार और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम होगा।
Budaun: दो बाइक की भिड़ंत,19 वर्षीय युवक की मौत; जानिये पूरा मामला
यातायात पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें और जाम से बचने में प्रशासन का सहयोग करें।
Location : Budaun
Published : 14 April 2026, 11:15 AM IST