Budaun Traffic Action: जाम लगाने वालों पर सख्ती, जानिये क्या हुई कार्रवाई?
बदायूं शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। यातायात प्रभारी ललित कुमार के दिशा-निर्देश में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 2 ईको और 5 टेम्पू सहित कुल 7 वाहनों को सीज कर दिया है।