बदायूं के कई लोगों के चेहरों पर अचानक लौटी खुशियां

खोया हुआ मोबाइल वापस मिलना अक्सर मुश्किल माना जाता है, लेकिन दातागंज पुलिस की एक कार्रवाई ने कई लोगों की उम्मीदें फिर जगा दीं। जानिए कैसे तकनीक बनी इस सफलता की सबसे बड़ी वजह।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 18 June 2026, 6:12 PM IST
google-preferred

Dataganj: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज पुलिस ने तकनीक और तत्परता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए गुम हुए 15 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चली मुहिम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के सख्त आदेशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक दातागंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए यह सफलता हासिल की।

पुलिस टीम ने पिछले 50 दिनों में भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल 15 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस और जनता के बीच बढ़ा विश्वास

आज दिनांक 18.06.2026 को क्षेत्राधिकारी दातागंज एवं प्रभारी निरीक्षक दातागंज द्वारा थाना परिसर में सभी 15 शिकायतकर्ताओं को बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए।

मोबाइल वापसी की इस कार्रवाई से आम लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी पहलें पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में मदद करती हैं।

इन लोगों को मिले उनके गुमशुदा मोबाइल

1. वेदप्रकाश निवासी कोली, थाना दातागंज,

2. विष्णु कुमार निवासी नूरपुर, थाना दातागंज,

3. रवेंद्र सिंह निवासी कुंडरा ढाका, थाना दातागंज

4. अमित कुमार निवासी मोहल्ला परा वार्ड नं0 2, दातागंज,

5. अरविंद निवासी कनकपुर, थाना दातागंज,

6. मयंक कुमार निवासी वार्ड नं0 18, नियर पावर हाउस, दातागंज,

7. सूरजपाल निवासी मोहल्ला बादामनगर वार्ड 10, कस्बा दातागंज,

8. दीपक कुमार निवासी कढेका, थाना दातागंज,

9. रजत कुमार निवासी पलिया गूजर, थाना दातागंज,

10. रफीक अहमद निवासी मोहल्ला अरेला वार्ड 10, दातागंज,

11. जगदीश कुमार निवासी कादराबाद, थाना परौर, शाहजहाँपुर,

12. सुनील कुमार निवासी नूरपुर, थाना दातागंज,

13. राकेश कुमार निवासी सादुल्लागंज, थाना दातागंज,

14. सतीश निवासी पसिया नंगला, थाना दातागंज,

15. वीरेंद्र निवासी बझेडा, थाना दातागंज

क्या है CEIR पोर्टल

CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल दूरसंचार विभाग की एक पहल है। इस पर मोबाइल गुम होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते ही फोन को ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे उसका दुरुपयोग रुक जाता है। जैसे ही उस फोन में दूसरा सिम डाला जाता है, पुलिस को उसकी लोकेशन मिल जाती है।

पुलिस की अपील

क्षेत्राधिकारी दातागंज ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। दातागंज पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मोबाइल पाने के बाद लाभार्थियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फोन वापस मिलेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Location :  Dataganj

Published :  18 June 2026, 6:12 PM IST

Advertisement