Budaun Road Accident: रात का सफर बना आखिरी सफर, गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग आम लेकर पंजाब जा रहे थे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 June 2026, 4:27 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

आम की खेप लेकर जा रहे थे पंजाब

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार चारों लोग मलिहाबाद (लखनऊ) से आम लादकर पंजाब के भटिंडा मंडी जा रहे थे। रास्ते में मेरी वजर मेरी गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में बंटी (27) और राहुल (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अजय (23) और अमर (26) गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक और घायल अलग-अलग जिलों से संबंध रखते हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट से रचा गया बदनामी का घिनौना चक्रव्यूह, संतकबीरनगर की बहू न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

परिवारों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही चारों परिवारों में मातम छा गया। सभी चारों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं और रोज़गार के सिलसिले में सफर पर निकले थे।

UP Polls 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावी हलचल तेज, सीट बंटवारे को लेकर BJP में बड़ा मंथन शुरू

पुलिस जांच में जुटी

मूसाझाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Location :  Budaun

Published :  12 June 2026, 4:27 PM IST

Advertisement