यूपी सरकार की उपलब्धि पर उठ रहे सवाल; माफिया डॉन की जमीन को लेकर बड़ा विवाद

जिस जमीन को माफिया कब्जे से मुक्त कराकर सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया था, उसी पर बने बहुचर्चित आवासीय प्रोजेक्ट पर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। अवैध निर्माण का नोटिस लगने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 June 2026, 5:18 PM IST
google-preferred

Lucknow: राजधानी लखनऊ के डालीबाग इलाके में बने सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद सामने आया है। जिस परियोजना को सरकार की बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा था और जो माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर विकसित की गई थी, अब उसी पर अवैध निर्माण का सवाल खड़ा हो गया है। सिंचाई विभाग ने परियोजना के भवनों पर नोटिस चस्पा कर दावा किया है कि यह निर्माण उसकी भूमि पर किया गया है।

नोटिस लगते ही मचा हड़कंप

सिंचाई विभाग की ओर से लगाए गए नोटिस में कहा गया है कि संबंधित भवन विभाग की जमीन पर बने हैं और इन्हें अतिक्रमण माना जा रहा है। नोटिस सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बाद में कुछ स्थानों पर इन नोटिसों को ढक दिया गया, लेकिन तब तक मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका था।

Ballia News: शिवरामपुर गंगा घाट पर अचेत मिली अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

इस प्रोजेक्ट में कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं। कुछ महीने पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं आवंटियों को आवंटन पत्र सौंपे थे। इतना ही नहीं, गृह प्रवेश से जुड़े प्रतीकात्मक उपहार भी दिए गए थे। हालांकि अब तक किसी भी आवंटी को फ्लैट का वास्तविक कब्जा नहीं मिला है।

Video: महराजगंज पुलिस की इस पहल पर खिल उठे कई चेहरे, जानिये ऐसा क्या हुआ?

ध्वस्तीकरण की तैयारी

गुरुवार को मामला उस समय और गर्म हो गया जब सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। लोगों का कहना था कि जिस परियोजना का उद्घाटन सरकार कर चुकी है, उस पर अचानक अवैध निर्माण का सवाल उठना कई सवाल खड़े करता है।

Location :  Lucknow

Published :  18 June 2026, 5:18 PM IST

Advertisement