हिंदी
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी फोटो डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र के बिमटी गांव में एक ही रात दो घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। घटना को 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद गोला पुलिस न तो चोरों तक पहुंच सकी है और न ही चोरी गए जेवरातों का कोई सुराग लगा पाई है।
इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 15 जून की रात अज्ञात चोरों ने सबसे पहले गांव निवासी उदयभान पुत्र भगौती के घर को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे बने शौचालय के सहारे छत पर चढ़े और सीढ़ियों के रास्ते घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेट लिए। चोरी गए सामान में मंगलसूत्र, बृजबाली, सीकड़, अंगूठी, पायल और अन्य आभूषण शामिल हैं। हैरत की बात यह रही कि परिवार के सदस्य घर के सामने, बरामदे और छत पर सो रहे थे, लेकिन चोर वारदात को अंजाम देकर खिड़की के रास्ते फरार हो गए।
इसी रात चोरों ने गांव के ही गौतम साहनी पुत्र राजेश साहनी के घर में भी धावा बोल दिया। बताया गया कि चोरों ने कमरे की खिड़की की ग्रिल हटाकर प्रवेश किया और बक्से व अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में सोने का हार, चेन, अंगूठियां, कान की बाली, मांगटीका, पावजेब और पायल शामिल हैं।
Video: महराजगंज पुलिस की इस पहल पर खिल उठे कई चेहरे, जानिये ऐसा क्या हुआ?
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी है।
Gorakhpur :रहस्यमयी मौत से गांव में सनसनी, बैलो में महिला का शव मिलने से उठे कई सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि क्षेत्र में नियमित और प्रभावी रात्रि गश्त होती तो चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। लगातार दो घरों में हुई चोरी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। वहीं पुलिस की धीमी जांच और चोरों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब लोगों की निगाहें पुलिस पर टिकी हैं कि आखिर इस दोहरी चोरी का पर्दाफाश कब होगा।
Location : गोरखपुर
Published : 18 June 2026, 4:52 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Latest News UP News