त्यौहार के दिन दातागंज में होटल पर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर

त्यौहार के दिन कोतवाली दातागंज कस्बे में एक होटल पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष का एक व्यक्ति सिर फटने से घायल हो गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 6 November 2026, 9:53 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं  जिले में त्यौहार के दिन कोतवाली दातागंज कस्बे में एक होटल पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष का एक व्यक्ति सिर फटने से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आईं।

शराब के नशे में था युवक

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष का व्यक्ति पहले से ही शराब के नशे में था, जबकि दूसरा पक्ष होटल पर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़े: बदायूं में खूनी संघर्ष, युवक की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इसके बाद दोनों का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किसने की।

ये भी पढ़े: दीपावली से पहले चमका बदायूं का यह ग्रामीण क्षेत्र, 11 करोड़ के पावर हाउस से सुधरेगी बिजली

ढाबों पर खुलेआम शराब पिलाने का आरोप

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर ढाबों और होटलों पर कथित रूप से अवैध तरीके से शराब पिलाए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ ढाबों पर खुलेआम शराब पिलाई जाती है, जिसके चलते आए दिन विवाद और मारपीट जैसी घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।

अब सवाल यह है कि यदि ढाबों पर नियमों के विरुद्ध शराब पिलाई जा रही है, तो जिम्मेदार विभाग और स्थानीय पुलिस इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और दोषियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Budaun

Published :  6 November 2026, 9:49 PM IST

Advertisement