हिंदी
रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र अंतर्गत झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर खम्हैला गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अज्ञात युवक का मिला शव... तफ्तीश में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे क्रासिंग संख्या 100 के पास खंभा नंबर 1077/03 और 1077/05 के बीच इंडियन रेलवे लाइन और डीएफसीसी रेललाइन के मध्य युवक का शव पड़ा देखा गया। मामले की जानकारी रेलवे पॉइंट्समैन राहुल पाल द्वारा मेमो भेजकर मंगलपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर झींझक पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक उजागर लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कानपुर देहात में सनसनी: सड़क किनारे खेत में मिला युवक का शव, ग्रामीणों का शक…
पुलिस की जांच और पहचान के प्रयास
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके चलते पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की पैंट की जेब से एक जनरल क्लास का रेलवे टिकट बरामद हुआ, लेकिन वह पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
पहने कपड़ों से हो सकती शिनाख्त
मृतक के शरीर पर नीले रंग की कार्गो पैंट, मटमैले रंग की शर्ट, नीले मोजे तथा एक पैर में सफेद जूता पाया गया। आसपास के लोगों से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया है। उपनिरीक्षक उजागर लाल ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास लगातार जारी हैं तथा मामले की जांच की जा रही है।
कानपुर देहात में चप्पे-चप्पे पर नजर, बकरीद से पहले एडीजी-डीआईजी का फ्लैग मार्च
ग्रामीणों ने जताई आशंका...
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अज्ञात युवक के शव को देख और जेब में मिली टिकट से आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से यात्रा करने के दौरान यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बहराल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच करते हुए अज्ञात युवक की पहचान कराने में जुटी है।
Location : Kanpur Dehat
Published : 29 May 2026, 4:41 PM IST