हिंदी
सपा नेता के घर घुसकर हमला (Img : Google)
Chandauli : जिले में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पर हुए हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दबंगों ने देर शाम उनके घर में घुसकर ऐसा तांडव मचाया कि पूरा परिवार दहशत में आ गया। महिला नेता को बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गया और फिर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं कमरे में रखी टेबल उठाकर भी उन पर हमला किया गया।
घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मड़िया पड़ाव स्थित गार्गी सिंह पटेल के आवास की है। बताया जा रहा है कि 28 मई को अचानक कुछ लोग उनके घर पहुंचे। इनमें दो युवक और दो महिलाएं शामिल थीं। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोपियों ने गार्गी सिंह पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर किस तरह महिला नेता को घेरकर मारपीट कर रहे हैं।
चंदौली में डीजल तस्करी का बड़ा खुलासा, बिहार जा रहे तीन वाहन पकड़ाए, पांच आरोपी हिरासत में
गार्गी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले पार्टी कार्यालय में हुई मीटिंग के बाद सपा नेता सिद्धांत जायसवाल ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और कटवाकर फेंकवाने तक की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि उसी धमकी के बाद यह हमला करवाया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। वीडियो में कई लोग महिला नेता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। गंभीर रूप से घायल गार्गी सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गार्गी सिंह की तहरीर के आधार पर वाराणसी के सूजाबाद निवासी उर्मिला यादव, अमित यादव, मनोज यादव, मोनी यादव और रामनगर निवासी सिद्धांत जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Location : Chandauli
Published : 29 May 2026, 7:22 PM IST