22 साल के अग्निवीर की संदिग्ध मौत, ट्रेन से गिरा या कुछ और हुआ? जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे 22 वर्षीय अग्निवीर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी ध्रुव कुमार के रूप में हुई है, जो प्रयागराज में तैनात था। पुलिस के मुताबिक वह बरेली-प्रयाग संगम ट्रेन से प्रयागराज जा रहा था और ट्रेन से गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी।

Raebareli: सुबह-सुबह रेलवे लाइन के किनारे पड़े एक युवक के शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। यह हादसा रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की तो पता चला कि मृतक कोई आम युवक नहीं, बल्कि भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर तैनात 22 वर्षीय जवान था। उसके शरीर पर जाहिरा तौर पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरियाणा का रहने वाला था अग्निवीर

पुलिस ने मृतक की पहचान ध्रुव कुमार पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में की है। वह हरियाणा के रेवाड़ी जनपद के थाना कसौला क्षेत्र के जदतल पोस्ट रलिया का रहने वाला बताया गया है। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष थी। जांच में सामने आया कि ध्रुव भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर तैनात था। उसकी पोस्टिंग प्रयागराज में थी और वह ड्यूटी के सिलसिले में यात्रा कर रहा था। युवक की अचानक मौत की खबर मिलने के बाद उसके परिवार में भी कोहराम मच गया।

टोका तो आ गया गुस्सा… फिर कुल्हाड़ी उठाई और खत्म कर दिया सब, झकझोर देगी रायबरेली की ये कहानी

बरेली-प्रयाग संगम ट्रेन से प्रयागराज जा रहा था

जीआरपी इंस्पेक्टर सचिन कुमार के मुताबिक ध्रुव कुमार मंगलवार सुबह बरेली-प्रयाग संगम ट्रेन से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आशंका है कि सफर के दौरान वह किसी तरह ट्रेन से नीचे गिर गया। रूपामऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे उसका शव मिलने से इस आशंका को बल मिला है। हालांकि पुलिस अभी इसे अंतिम तौर पर हादसा नहीं मान रही है और मामले की जांच की जा रही है।

शव पर मिले चोट के निशान

रेलवे लाइन के किनारे मिले शव पर जाहिर तौर पर चोट के निशान पाए गए हैं। ट्रेन से गिरने की स्थिति में इस तरह की चोटें आने की संभावना रहती है। इसके बावजूद पुलिस मौत की वजह को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस और जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक रात, 5 सर्राफा दुकानें और लाखों का माल साफ! CCTV भी उखाड़ ले गए चोर, रायबरेली में मचा हड़कंप

पुलिस ने शुरू की जांच

जीआरपी इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान ध्रुव कुमार पुत्र प्रवीण कुमार निवासी जदतल, पोस्ट रलिया, थाना कसौला, जनपद रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक अग्निवीर के रूप में प्रयागराज में पोस्टेड था। उन्होंने बताया कि युवक बरेली-प्रयाग संगम ट्रेन से प्रयागराज की ओर जा रहा था।

Location :  Raebareli

Published :  11 August 2026, 2:19 PM IST

Advertisement