हिंदी
NTPC में डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती शुरू (Img- Pinterest)
New Delhi: सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने और पावर सेक्टर में काम करने की इच्छा रखने वाले इंजीनियरिंग पेशेवरों के लिए एक शानदार अवसर आया है। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर सीधी भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कंपनी अपने विभिन्न टेक्निकल विभागों को मजबूत करने जा रही है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है।
एनटीपीसी की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 135 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग इंजीनियरिंग शाखाओं के अनुसार पद तय किए गए हैं:
इन पदों के लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में फुल-टाइम B.E. या B.Tech की डिग्री ली हो।
सरकारी नौकरी का सपना होगा सच! SBI में क्लर्क पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 27 अगस्त तक करें अप्लाई
यह भर्ती खासतौर पर अनुभवी पेशेवरों के लिए है, इसलिए उम्मीदवारों के पास डिग्री के बाद का निर्धारित कार्यानुभव (Work Experience) होना अनिवार्य है।
एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर का पद E4 ग्रेड का होता है। चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये से लेकर 2,000,000 (2 लाख) रुपये प्रतिमाह तक का आईडीए (IDA) पे-स्केल दिया जाएगा। मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), विभिन्न भत्ते, मेडिकल कवर और कंपनी नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनके अनुभव, शैक्षणिक योग्यता की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पात्र उम्मीदवार 12 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट (careers.ntpc.co.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 11 August 2026, 2:43 PM IST