रात को दोस्त के फ्लैट में कर रहा था पार्टी, सुबह मिली लाश, गाजियाबाद में 28 साल के युवक की मौत का कौन जिम्मेदार?

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में 28 साल युवक विक्टर उर्फ मिक्की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार रात अपने दोस्त के फ्लैट में पार्टी करने आया था और रविवार सुबह उसका शव सोसायटी परिसर में पड़ा मिला।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 July 2026, 6:20 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में एक 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक शनिवार रात अपने दोस्त के फ्लैट में पार्टी करने आया था। अगली सुबह उसका शव सोसायटी परिसर में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में बालकनी से गिरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव

रविवार को सोसायटी में टहल रहे लोगों की नजर परिसर में पड़े युवक के शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। जिसमें उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर मृतक की पहचान विक्टर उर्फ मिक्की (28) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार रात पार्टी में आया था युवक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विक्टर शनिवार रात अपने एक दोस्त के फ्लैट में पार्टी में शामिल होने आया था। घटना के बाद पुलिस ने फ्लैट में मौजूद उसके दोस्तों से पूछताछ की है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पार्टी के दौरान क्या हुआ और युवक आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।

मुजफ्फरनगर की युवती को दिल्ली और गजियाबाद में बनाया हवस का शिकार, नौकरी दिलवाने के नाम पर लूटी इज्जत

सीसीटीवी और फोरेंसिक जांच पर टिकी निगाहें

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जिससे युवक की गतिविधियों और घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह संभावना सामने आई है कि युवक बालकनी से गिरा हो। अभी इसे लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ghaziabad

Published :  12 July 2026, 6:20 PM IST

Advertisement