हिंदी
जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराईच पुलिस ने नकबजनी करने वाले एक सक्रिय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कस दिया है।
नकबजनी गैंग के तीन सदस्य चिह्नित (इमेज सोर्स – इंटरनेट)
Gorakhpur: जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराईच पुलिस ने नकबजनी करने वाले एक सक्रिय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिपराईच द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गैंग का नेतृत्व इरफान उर्फ मुन्ना कर रहा था, जो अपने साथियों शमशेर उर्फ मामा और अयाज अहमद उर्फ बाबू के साथ मिलकर नकबजनी जैसी वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह के सरगना इरफान उर्फ मुन्ना के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शमशेर उर्फ मामा पर भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अयाज अहमद भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
गोरखपुर में गैस सिलेंडर वाले ने किया खेल, पुलिस ने भेजा जेल, ग्राहक बोले- मजा आया!
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के कारण आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था। अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उन्हें स्वतंत्र रूप से घूमने से रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से गैंग चार्ट तैयार किया गया, जिसके आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाना पिपराईच में मु0अ0सं0 149/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्तियों की जांच में जुट गई है।
गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, इस शक ने ली महिला की जान, गांव में तनाव
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।