भाजपा नेता को महिला कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटा, व्हाट्सएप पर भेजाता था गंदी वीडियो

एक भाजपा नेता को महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अश्लील वीडियो भेजता था। अब घर में घुसकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं को घर में घुसकर मारा। पूरा मामला अब वायरल हो रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 14 July 2025, 9:25 AM IST
google-preferred

Agra News: भाजपा के एक कार्यकर्ता को पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजना भारी पड़ गया। रविवार को गुस्साई महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ता आरोपी के घर पहुंच गई। महिलाओं ने चप्पलों, घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, आरोपी की पहचान खंदौली क्षेत्र के रहने वाले आनंद शर्मा के रूप में हुई है, जो भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का आरोप है कि वह बीते एक-डेढ़ महीने से पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर परेशान कर रहा था।

समझाने के बाद भी नहीं सुधरा

भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता आशा अग्रवाल ने बताया कि कई पीड़ित महिलाओं ने आनंद शर्मा की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने पहले उसे फोन पर समझाया, जिस पर उसने माफी मांग ली। लेकिन माफी के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। कुछ दिन बाद उसने खंदौली महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी को भी अश्लील वीडियो भेजने शुरू कर दिए।

चेहरा ढांककर बनाता था अश्लील वीडियो

एक पदाधिकारी ने बताया कि आनंद शर्मा ने चेहरा ढककर खुद के अश्लील वीडियो बनाए थे, जिन्हें वह महिला कार्यकर्ताओं को भेज रहा था। यहां तक कि कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी उसी की शिकायत की थी। जब वीडियो में दिख रहे कमरे की तफ्तीश की गई तो वह उसके ही घर का निकला, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का फैसला लिया।

चप्पलों से हुई जमकर पिटाई, भीड़ जुट गई

रविवार को महिला मोर्चा की दर्जनों सदस्य अचानक आनंद शर्मा के घर पहुंची। घर की पहचान होते ही उसे बाहर खींच लाया गया। इसके बाद दर्जनों महिलाओं ने उसकी चप्पलों, घूंसों और थप्पड़ों से जमकर धुनाई कर दी। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

परिजनों ने मांगी माफी, आरोपी भाग निकला

घटना के दौरान आनंद शर्मा के परिवार वाले माफी मांगते रहे, लेकिन महिलाएं नहीं रुकीं। अंत में पुलिस बुलाने की धमकी देने पर आरोपी वहां से भाग निकला। हालांकि, अब तक पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

परिवार ने बताया साजिश, बोले- 'कोई मैसेज नहीं दिखाया गया'

आनंद शर्मा खंदौली महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष का भाई है। उसके परिवार का कहना है कि उसे फंसाया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने घर आकर अचानक हमला किया और कोई सबूत या मैसेज नहीं दिखाया गया। वे इस घटना को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की है। हालांकि, वीडियो वायरल होने और सार्वजनिक पिटाई की वजह से मामला तूल पकड़ सकता है।

Location : 

Published :