अब देश के लाखों WhatsApp अकाउंट हो जाएंगे बंद, जानें सरकार ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल सहित सभी मैसेजिंग एप्स के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम लागू कर दिया है। अब एप तभी चलेंगे जब फोन में सक्रिय सिम लगी हो। वेब लॉगिन हर छह घंटे में ऑटोमेटिक लॉगआउट होगा। साइबर सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से जारी आदेश का पालन कंपनियों को 90 दिन में करना होगा।