पिता की तेरहवीं के दबाव ने ली युवक की जान, पिस्टल से खुद को मारी गोली, पढ़ें कासगंज की सनसनीखेज खबर

कासगंज के दरूआपुर किशोरपुर गांव में तेरहवीं के सामाजिक दबाव और आर्थिक तंगी से परेशान युवक द्वारा कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। कर्ज न चुका पाने और अपमान से आहत युवक ने खुद को गोली मार ली।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 February 2026, 11:41 AM IST
google-preferred

Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बहुत ही दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के दरुआपुर किशोरपुर गांव में एक युवक ने कथित तौर पर तेरहवीं की रस्म के सामाजिक दबाव और पैसे की तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, परिवार ने पुलिस को सूचित किए बिना घटना के 20 मिनट के अंदर ही अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस फिलहाल लिखित शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

पिता की मौत के बाद बढ़ी पैसे की तंगी

मिली जानकारी के अनुसार, दरुआपुर किशोरपुर निवासी अभिलाख सिंह के बेटे राजकुमार के परिवार में पहले से ही मुश्किलें थीं। उसकी पत्नी तीन साल पहले अपने मायके चली गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। उसके पिता अभिलाख सिंह की 8 फरवरी को मौत हो गई, जिसके बाद परिवार पर तेरहवीं की रस्म करने का सामाजिक दबाव बढ़ गया।

हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा समेत यूपी के 5 डीएम होंगे सम्मानित; देखिये सूची, जानिए उपलब्धि

मृतक की मां कांति देवी का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने परंपरा का हवाला देकर उन पर तेरहवीं की रस्म करने का दबाव बनाया। पैसे की तंगी के कारण राजकुमार ने अपने जीजा हरपाल सिंह (कोटरा के बड़ा गांव के रहने वाले) से पैसे उधार लिए थे।

क्या कर्ज और तानों की वजह से उसकी मौत हुई?

परिवार वालों के मुताबिक, 18 फरवरी को तेरहवीं की रस्म थी। इसके बाद, 21 फरवरी को राजकुमार गोरहा गया, जहां उसके जीजा हरपाल सिंह ने पैसे उधार लेने पर नाराज़गी जताई और गाली-गलौज की। आरोप है कि इस बेइज्जती और दबाव से आहत होकर राजकुमार घर लौटा और पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

घटना के बाद, परिवार ने पुलिस को बताए बिना करीब 20 मिनट के अंदर अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पूरे मामले पर कई सवाल उठ रहे हैं।

44 लोग, एक बस और अंधेरी रात… जानें नेपाल में आधी रात क्या हुआ जिसने सबको दहला दिया

जीजा की शिकायत के आधार पर जांच शुरू

मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के जीजा मूलचंद ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। रविवार को पुलिस की एक टीम श्मशान घाट पहुंची और सबूत इकट्ठा करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में मातम और चर्चा का माहौल है।

Location : 
  • Kasganj

Published : 
  • 23 February 2026, 11:41 AM IST

Advertisement
Advertisement