Bijnor: 75 की दुल्हन, 80 का दूल्हा… शादी के एक साल बाद ऐसा क्या हुआ अचानक ले लिया तलाक?

बिजनौर में 80 साल के दूल्हे और 75 साल की दुल्हन का रिश्ता अचानक चर्चा में आ गया है। एक साल पहले पूरे परिवार की मौजूदगी में हुआ निकाह अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 11 May 2026, 3:08 PM IST
google-preferred

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां 80 साल के बुजुर्ग दूल्हे और 75 साल की दुल्हन का रिश्ता निकाह के महज एक साल बाद ही टूट गया।

जिंदगी के आखिरी पड़ाव में एक-दूसरे का सहारा बनने के मकसद से हुआ यह निकाह अब तलाक में बदल चुका है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया, लेकिन गांव से लेकर सोशल मीडिया तक इस रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है।

परिवार की मौजूदगी में हुआ था निकाह

जानकारी के अनुसार बिजनौर के नहटौर इलाके के गांव महमूदपुर में मार्च 2025 में इस बुजुर्ग कपल का निकाह कराया गया था। परिवार और रिश्तेदारों की सहमति से हुए इस निकाह को गांव में एक मिसाल के तौर पर देखा गया था। बताया जाता है कि दोनों लंबे समय से अकेले जीवन बिता रहे थे और परिवार चाहता था कि बुढ़ापे में उन्हें एक साथी मिल जाए, जिससे उनकी जिंदगी सुकून से गुजर सके।

प्यार, शादी और फिर धोखा! युवती के साथ हुआ ऐसा खेल, सुनकर कांप जाएंगे

निकाह के बाद शुरुआती कुछ महीने सामान्य रहे। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे का ख्याल भी रखते थे और परिवार भी इस रिश्ते से खुश था। लेकिन समय के साथ रिश्ते में दरार आने लगी।

छोटी बातों से शुरू हुआ विवाद

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव शुरू हुआ था। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पंचायत तक पहुंच गया। गांव के बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पति ने रिश्ते को बचाने के लिए अपनी पत्नी को मनाने की काफी कोशिश की। कई बार परिवार के लोगों ने बैठकर बातचीत भी कराई, मगर महिला अपने फैसले पर कायम रही। आखिरकार दोनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अलग होने का निर्णय लिया।

कैमरे के पीछे रची गई किडनैपिंग की साजिश! जिसे सुन पुलिस भी रह गई हैरान

आपसी सहमति से लिया तलाक

ग्राम प्रधान के अनुसार, यह पूरा मामला आपसी सहमति से सुलझाया गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस या प्रशासन में शिकायत दर्ज नहीं कराई। सामाजिक स्तर पर दोनों ने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया और तलाक की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

हालांकि स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस मामले को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं है। इसके बावजूद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव में चर्चा का केंद्र बना मामला

इस अनोखे निकाह और फिर तलाक की खबर अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस रिश्ते को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत फैसला बता रहे हैं, जबकि कई लोग मानते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर रिश्तों को संभालना आसान नहीं होता।

Location :  Bijnor

Published :  11 May 2026, 3:08 PM IST

Advertisement