बस्ती में खेल विभाग पर सवाल, उप निदेशक की जांच में अधूरे निर्माण, फर्जी बिल और भुगतान घोटाले उजागर

बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में 4.85 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार की जांच के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आईं। उप निदेशक मुद्रिका पाठक ने अधूरे निर्माण, फर्जी बिलिंग और मजदूरों के बकाया भुगतान पर रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Updated : 26 April 2026, 8:32 AM IST
google-preferred

Basti: शिकायत के बाद खेल निदेशालय की उप निदेशक मुद्रिका पाठक बस्ती पहुंचीं और शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई अनियमितताएं पाईं, जिनमें अधूरे निर्माण कार्य, बंद पड़े कमरों की स्थिति और मजदूरों के बकाया भुगतान जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

बस्ती स्टेडियम में 4.85 करोड़ भ्रष्टाचार की जांच

निरीक्षण के दौरान उप निदेशक ने एक ऐसे कमरे का ताला तुड़वाकर जांच कराई, जो कभी खोला ही नहीं गया था। इसके साथ ही बच्चों के लिए बन रही भोजन व्यवस्था वाली जगह का भी जायजा लिया गया। जांच में सामने आया कि पिछले वर्ष जीर्णोद्धार के नाम पर जो कार्य किए जाने थे, वे इस्टीमेट के अनुसार पूरे नहीं हुए। पवेलियन बिल्डिंग के नीचे प्रस्तावित रिनोवेशन कार्य भी अधूरा पाया गया।

Road Accident in Basti: राम जानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की मौत

मुद्रिका पाठक ने बताया कि यह मामला पिछले अधिकारियों के कार्यकाल से जुड़ा है और ठेकेदार संस्था द्वारा कई कार्य अधूरे छोड़े गए हैं। इस संबंध में विभाग को पत्र भेजकर शेष कार्यों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह रुटीन निरीक्षण पर आई थीं, लेकिन जो भी अनियमितताएं सामने आई हैं, उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

जांच में करोड़ों का घोटाला सामने

मजदूरों ने शिकायत की कि उन्होंने कई महीनों तक काम किया, लेकिन लगभग 50 हजार रुपये का भुगतान अब तक नहीं मिला। इस पर उप निदेशक ने भुगतान सुनिश्चित कराने और दोषियों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य माध्यमों से मजदूरों को भुगतान कराया जाएगा।

Basti Cylinder Blast: बस्ती में गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका, सात बच्चों समेत 9 लोग झुलसे

जांच में यह भी सामने आया कि करीब 2 लाख रुपये की टीवी दिखाकर बिल पास किया गया, जबकि मौके पर टीवी लगी ही नहीं मिली। पूरे मामले में लगभग 4.85 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई है।

उप निदेशक ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के तहत आई किट की गुणवत्ता भी जांची जाएगी और यदि खराब पाई गई तो उसे वापस भेजकर नई किट उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की बात कहकर उन्होंने अपनी कार्रवाई पूरी की।

Location :  Basti

Published :  26 April 2026, 8:32 AM IST

Advertisement