बलरामपुर पुलिस ने एक दिन में 58 हजार वाहनों के काटे चालान

बलरामपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने देर रात बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 58 हजार रुपये का ई-चालान काटा गया। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 May 2026, 1:12 PM IST
google-preferred

Balrampur: बलरामपुर में देर रात पुलिस का सख्त रवैया देखने को मिला। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान से नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया। शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की टीम देर रात तक मुस्तैद रही और आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच करती नजर आई।

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान सबसे ज्यादा फोकस उन लोगों पर रहा जो बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे थे या फिर सीट बेल्ट लगाए बिना कार दौड़ा रहे थे। इसके अलावा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 09 वाहनों का मौके पर ही ई-चालान काटा। इस कार्रवाई के तहत कुल 58 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। अचानक हुई इस चेकिंग से कई वाहन चालक रास्ता बदलते और पुलिस से बचने की कोशिश करते भी दिखाई दिए।

ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर ड्राइविंग पर सख्ती

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़क पर लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ विशेष सख्ती दिखाई गई। पुलिस टीम ने कई संदिग्ध वाहनों की जांच भी की। वहीं तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

लोगों को किया गया जागरूक

देर रात तक चले इस अभियान में पुलिस ने सिर्फ चालान काटने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सिर्फ कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक विकास Kumar ने साफ शब्दों में कहा कि यह अभियान सिर्फ जुर्माना वसूलने के लिए नहीं चलाया जा रहा, बल्कि सड़क हादसों को कम करना इसका मुख्य उद्देश्य है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी जिलेभर में इसी तरह का व्यापक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग अब जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यातायात व्यवस्था को पूरी तरह पटरी पर लाने की तैयारी में है।

Location :  Balrampur

Published :  12 May 2026, 1:12 PM IST

Advertisement