नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 वर्षीय पीड़िता को मिली सुरक्षित गर्भपात की अनुमति, जानें पूरा मामला
बलरामपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 2 माह से अधिक के सुरक्षित गर्भपात की अनुमति दी। कोर्ट ने CMO को मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए हैं। मामले का आरोपी पुलिस द्वारा पहले ही जेल भेजा जा चुका है।