जिस मामले पर टिकी थीं सबकी निगाहें, बलरामपुर कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

बलरामपुर के चर्चित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हत्याकांड में आखिरकार अदालत का फैसला आ गया है। जिस मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी, उसमें दो मुख्य आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर भी जुर्माना लगाया गया है। पुलिस और अभियोजन की मजबूत पैरवी के बाद आए इस फैसले पर सबकी नजरें टिकी थीं।

Balrampur: जिले के चर्चित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हत्याकांड में अदालत ने फैसला सुनाते हुए दो मुख्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का भारी-भरकम आर्थिक दंड भी लगाया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष विधिक अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस और अभियोजन पक्ष ने इस मामले में मजबूत पैरवी की, जिसके आधार पर अदालत ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

​घटना जनवरी 2022 की है, जब तुलसीपुर क्षेत्र के जरवा रोड पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज अहमद उर्फ पप्पू पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत पर तुलसीपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। जांच अधिकारी ने वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्यों को बारीकी से जुटाया। साक्ष्यों के आधार पर समय पर विवेचना पूरी कर आरोप-पत्र अदालत में दाखिल किया गया।

अब नहीं थमेगी रफ्तार… 292 करोड़ के रेल ओवरब्रिज से खत्म होगा बलरामपुर का जाम, NH-730 पर आसान होगा सफर

इन दोषियों को मिली सजा

अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान विशेष मॉनीटरिंग सेल और जिला शासकीय अधिवक्ता की टीम ने मजबूत गवाहों और अकाट्य प्रमाणों को प्रस्तुत किया। लगातार और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप बलरामपुर स्थित विशेष अदालत ने दोनों नामजद आरोपियों, मेराजुल हक और महफूज, को हत्या का दोषी पाया।

खाद खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! बलरामपुर में छापेमारी के बाद 3 दुकानों पर गिरी गाज

दोषियों को मिली ये सजा

​अदालत ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया। पुलिस और अभियोजन की इस संयुक्त और प्रभावी पैरवी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने वाली एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Location :  Balrampur

Published :  11 August 2026, 11:54 PM IST

Advertisement