Ballia: जब पिता के साथ खुशियों के जश्न में शामिल होने गया था 11 साल का पीयूष, किसे पता था मौत वहीं इंतज़ार कर रही है

बलिया में हर्ष फायरिंग ने ली 11 वर्षीय मासूम पीयूष की जान। शिवपुर दियर पांडेय गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान लगी गोली। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी।

Updated : 2 May 2026, 8:54 AM IST
google-preferred

Ballia: जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर पांडेय गांव में शुक्रवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। जश्न के माहौल में अचानक चली गोली 11 वर्षीय मासूम पीयूष को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया और उत्सव का माहौल गमगीन हो गया।

मांगलिक कार्यक्रम के बीच अचानक चली गोली

जानकारी के अनुसार, शिवपुर दियर पांडेय गांव निवासी संजय यादव अपने 11 वर्षीय पुत्र पीयूष के साथ एक मांगलिक समारोह में शामिल होने गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 10 बजे तक सब कुछ शांतिपूर्ण चल रहा था और मेहमान इंज्वॉय कर रहे थे।

Sonbhadra News: बिजली का कहर, हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर

इसी बीच अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक गोली सीधे पीयूष को जा लगी। गोली लगते ही बच्चा जमीन पर गिर पड़ा और चंद मिनटों में ही उसकी सांसें थम गईं।

होनहार बालक की मौत से गांव में शोक की लहर

पीयूष की मौत की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीयूष बहुत ही होनहार और खुशमिजाज बच्चा था। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब चीख-पुकार मची है। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि मनोरंजन के नाम पर की जाने वाली हर्ष फायरिंग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि मासूमों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है।

Muzaffarnagar News: चाचा की दरिंदगी की शिकायत लेकर पिता के पास पहुंची थी बेटी, वहां भी मिली हैवानियत, जानें पूरा मामला

पुलिस की कार्रवाई और जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए बालक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Location :  Ballia

Published :  2 May 2026, 4:02 AM IST

Related News

Advertisement