हिंदी
सोनभद्र समाचार: बिजली से मौत(Source: Image)
Sonbhadra: जनपद के बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झीलों में शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ कई घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट उतरने से हड़कंप मच गया। इस भीषण हादसे में करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान झीलों निवासी 65 वर्षीय श्रीराम और उनकी 63 वर्षीय पत्नी फूलमती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के बिजली बोर्ड और दरवाजों के ऊपर से गुजर रहे तारों में अचानक भीषण आग लग गई।
जैसे ही फूलमती ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। पत्नी को तड़पता देख उन्हें बचाने दौड़े पति श्रीराम भी करंट की जद में आ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसी घटना के दौरान पास ही रहने वाली इंद्रा देवी (60 वर्ष) भी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन को बंद करवाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
West Bengal Election Re Voting: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; 15 बूथों पर फिर होगा मतदान
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Location : Sonbhadra
Published : 2 May 2026, 12:03 AM IST
Topics : Accident Bijpur Couple Death Sonbhadra UP Police