हिंदी
बिसौली में होटल पर छापे से मचा हड़कंप
Badaun: बिसौली कोतवाली क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रानेट चौराहे पर पुलिस चौकी के समीप कथित रूप से चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई युवक और दो युवतियां बरामद हुई हैं। मौके से एक टेंपो चालक, दो स्कूटी और एक ऑटो भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर बिसौली के क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार की टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग आधा दर्जन से अधिक युवक और दो युवतियां बरामद किए जाने की बात सामने आई है।
बदायूं में गुप्त सूचना पर बड़ा छापा
बताया जा रहा है कि पड़ोसी के घर में लगे डीवीआर कैमरे से मिली जानकारी के बाद पुलिस को इस गतिविधि की सूचना मिली थी।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं, क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद रानेट चौराहे से लेकर आसपास के इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Location : Badaun
Published : 7 September 2026, 2:22 AM IST