हिंदी
चढ़ावा चोरी विवाद के बाद फिर होगी ट्रस्ट की बैठक (Img: X)
Ayodhya: राम मंदिर में चढावा चोरी को लेकर मचे घमासान मचा हुआ है। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर बड़ी खबर है। चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट 11 जुलाई को पहली बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा नया महासचिव और कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिल सकता है।
इसके साथ ही शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) अयोध्या ने महामंत्री चंपतराय और न्यासी अनिल मिश्रा के त्यागपत्र की भी पुष्टि की है। न्यास का कहना है कि आगामी बैठक में इन इस्तीफों पर भी चर्चा की जायेगी।
ट्रस्ट ने कहा कि “श्रीराम मंदिर (अयोध्या) मे पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम स्तब्ध, आहत एवं अत्यंत दुखी हैं। समस्त रामभक्तों एवं रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप मे यहाँ सेवा करनेवाले हम इसकी न्यायपूर्ण जाँच एवं रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है”।
ट्रस्ट ने यह भी साफ किया है कि जिन श्रद्धालुओं ने चाँदी की ईंटें, आभूषण आदि प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण के न्यास के अधिकारियों को सौंपी है, वे वस्तुएँ सुरक्षित हिसाब सहित उपलब्ध है।
ट्रस्ट ने आगे कहा कि मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त राशि की घटना के संबंध मे न्यास के निवेदन पर उ.प्र.शासन द्वारा गठित S.I.T. से प्राप्त अंतरिम प्रतिवेदन के आधार पर न्यास ने F.I.R. की प्रविष्टि की है और उसपर वैधानिक कार्यवाही जारी है।
Location : Ayodhya
Published : 27 June 2026, 5:26 PM IST
Topics : Ayodhya Ram Mandir CEO Ram Mandir Trust