बलरामपुर में जिसका था खौफ, पुलिस ने उसे फिल्मी अंदाज में दबोचा; नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया

बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमा पर पचपेड़वा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक कथित अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से उत्तर प्रदेश से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार उसके दो साथी नेपाल की ओर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

Balrampur : भारत-नेपाल सीमा पर पचपेड़वा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ननहवा घाट मोड़ के पास चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने एक कथित अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया।

चेकिंग के दौरान चार बाइक पर पहुंचे संदिग्ध

सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पचपेड़वा पुलिस और एसएसबी 50वीं वाहिनी की टीम ननहवा घाट मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चार मोटरसाइकिलों पर कुछ संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों को देखते ही संदिग्धों ने मोटरसाइकिलें छोड़कर भागने का प्रयास किया। टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी सीमा पार नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।

नेपाल के कपिलवस्तु का रहने वाला है आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के निवासी सुरेन्द्र प्रसाद यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार फरार साथियों की पहचान छोटू लोहार और हीरालाल के रूप में की गई है।

आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इनमें स्लेटी रंग की होंडा सीबी साइन, काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस और लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर शामिल है।

पूछताछ में सामने आया बाइक चोरी का तरीका

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दोपहिया वाहन चोरी करता था। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों को नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बनाई जाती थी।

पुलिस का कहना है कि बरामद तीनों मोटरसाइकिलों को भी नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी थी, लेकिन सीमा पर चेकिंग के दौरान गिरोह की योजना विफल हो गई।

साथी नेपाल की ओर भागे, तलाश जारी

सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान छोटू लोहार और हीरालाल मौके से फरार हो गए। दोनों के नेपाल की ओर भागने की बात सामने आई है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अंग्रेजी पाबंदियों पर भारी पड़ी कलम की ताकत, आजादी के आंदोलन में पत्रकारिता बनी क्रांति का सबसे बड़ा हथियार

आरोपी अदालत भेजा गया

पुलिस ने बरामद तीनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में फरार साथियों की तलाश के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Balrampur

Published :  13 August 2026, 3:59 PM IST

Advertisement