Balrampur: बीमार पति के इलाज के लिए बेची जमीन, फिर महिला के साथ हुआ ऐसा…

बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र से रविवार को एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पति के इलाज के लिए अपनी पैतृक संपत्ति बेचने वाली महिला ने अब कथित धोखाधड़ी के बाद न्याय की गुहार लगा रही है।

Balrampur: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिरसिया खुर्द गांव में एक बेबस महिला को झांसे में लेकर लाखों रुपये और कीमती ज़मीन हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने गंभीर बीमारी से जूझ रहे पति के इलाज का इंतजाम करने के लिए अपनी पैतृक संपत्ति बेची थी, जिसे आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हड़प लिया।

मामले की भनक लगते ही जब पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई तो कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद अदालत के कड़े रुख को देखते हुए पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसिया खुर्द की रहने वाली ज्योति पांडेय के पति राहुल पांडेय गंभीर लिवर रोग से ग्रसित हैं और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। पारिवारिक जरूरतों और चिकित्सा खर्च को पूरा करने के लिए महिला ने अपनी सात बीघा ज़मीन 63 लाख रुपये में बेची थी।

पीड़िता ने लगाया ये आरोप

पीड़िता का आरोप है कि बड़ी रकम हाथ में आने की भनक लगते ही गांव के जितेंद्र मिश्रा और उनके सहयोगियों ने उनसे संपर्क साधा। आरोपियों ने ठेकेदारी व्यवसाय में बड़ा मुनाफा दिलाने का सपना दिखाकर अलग-अलग किश्तों में करीब 55 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद वर्ष 2021 में व्यावसायिक साझेदारी के नाम पर कई फर्जी दस्तावेज़ भी तैयार करवा लिए गए।

​बलरामपुर में दर्दनाक हादसा, घर से निकली महिला की तालाब में डूबने से मौत, SDRF ने निकाला शव

उपनिबंधक कार्यालय बुलाकर ठगी

ठगी का यह खेल यहीं नहीं रुका। फरवरी 2025 में साझेदारी खत्म करने के बहाने महिला को उपनिबंधक कार्यालय बुलाया गया, जहाँ छल-कपट और कूटरचित कागज़ात के ज़रिये उनकी करीब 11 बीघा ज़मीन का बैनामा करा लिया गया। जिस ज़मीन की सरकारी कीमत ही 77 लाख रुपये से अधिक थी, उसे महज़ 11.44 लाख रुपये के भुगतान में दर्शया गया।

त्योहारों से पहले अवैध पटाखों के तस्कर का बड़ा पर्दाफाश, बलरामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा DCM और भारी आतिशबाजी!

पुलिस का बयान

मामले में कोई प्रशासनिक सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर देहात पुलिस ने जितेंद्र मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, विजय मिश्रा, आनंद मिश्रा, दिलीप कुमार और वेद प्रकाश के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की जा रही है।

Location :  Balrampur

Published :  4 October 2026, 6:58 AM IST

Advertisement