“मेरी बीवी से लड़ाई हो गई, अब आत्महत्या ही करूंगा” फिर कैसे आधी रात में बच गई औरैया के आकाश की जान?

औरैया में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने यमुना नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। देवकली चौकी पुलिस की सतर्कता से युवक को समय रहते बचा लिया गया। पुलिस ने समझाकर उसे शांत कराया और परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 23 September 2026, 1:33 AM IST
google-preferred

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की, जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने के इरादे से घर से निकल गया। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते उसे समय रहते बचा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को नदी में छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया और समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क कर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।

बाइक छोड़ यमुना की ओर जा रहा था युवक

पुलिस टीम देवकली तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक अपनी बाइक सड़क किनारे छोड़कर यमुना नदी की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। जब उन्होंने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए नदी की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और युवक का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने यमुना नदी पुल तक पहुंचने से पहले ही उसे पकड़ लिया।

पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

देवकली चौकी इंचार्ज संजीव चौधरी ने बताया कि युवक की पहचान 21 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। वह औरैया कोतवाली क्षेत्र के साला मंदिर इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में आकाश ने बताया कि पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद वह काफी परेशान था और इसी वजह से उसने यमुना नदी में कूदकर जान देने का फैसला किया था। पुलिस ने युवक को समझाकर शांत कराया और उसे परिवार के लोगों के हवाले कर दिया।

Location :  Auraiya

Published :  23 September 2026, 1:33 AM IST

Related News

Advertisement