Auraiya Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, रोकने पर पुलिस पर फायरिंग

जिले के बिधूना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। स्वाट टीम और थाना बिधूना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन वांछित बदमाशों को घेर लिया गया, जिनमें से एक घायल हो गया, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 20 March 2026, 7:23 PM IST
google-preferred

Auraiya: औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। स्वाट टीम और थाना बिधूना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन वांछित बदमाशों को घेर लिया गया, जिनमें से एक घायल हो गया, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ ग्राम मऊ गूरा रोड से खिदरपुर मोड़ के पास उस समय हुई, जब पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की।

Auraiya News: कार-हेलीकॉप्टर से नहीं… औरेया में इस अनोखे अंदाज में हुई दुल्हन की विदाई

पुलिस पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी अनुज यादव घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया।

Auraiya Crime: औरैया में रहस्यमयी हालात में किसान की मौत, गेहूं के खेत में मिला शव

छिनैती के मामले में वांछित

बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों बदमाश थाना बिधूना में दर्ज छिनैती के एक मामले में वांछित चल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी मौके से पकड़ लिया, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मौके से पुलिस ने संदिग्धों के कब्जे से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Auraiya News: सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बवाल, ARTO से धक्का मुक्की, जानें क्या है पूरा मामला

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घायल आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location : 
  • Auraiya

Published : 
  • 20 March 2026, 7:23 PM IST

Advertisement