Armed Forces Veterans Day 2026: कुशीनगर में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान समारोह

Armed Forces Veterans Day 2026 के अवसर पर जिले में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीर नारियों, पदक विजेताओं और पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 14 January 2026, 3:22 PM IST
google-preferred

Kushinagar: कुशीनगर जिले में 14 जनवरी 2026 कोआर्म्ड फोर्स वेटरन्स डे पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। यह आयोजन विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अपर प्रांत अधिकारी एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, तथा वैभव मिश्र, अपर जिलाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और पदक विजेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

वीर नारियों और पदक विजेताओं का सम्मान

समारोह के दौरान जिले की वीर नारियों और पदक विजेताओं को अंगवस्त्र, उपहार, प्रमाण पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न सिर्फ उनके त्याग और बलिदान को नमन था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी लेकर आया।

इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में

  • श्रीमती सीमा मिश्रा, पत्नी शहीद श्रीधर मिश्रा
  • श्रीमती प्रभावती देवी, माता स्वर्गीय अतुल कुमार शाही
  • श्रीमती देवा देवी, पत्नी शहीद श्याम शरण पाण्डेय
  • श्रीमती धर्मशिला देवी, पत्नी सिपाही संतोष यादव
  • पदक विजेता श्री शम्भू नाथ यादव
  • लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार के पिता श्री सत्य प्रकाश जायसवाल शामिल रहे।

सम्मान पाकर उपस्थित परिजनों और पूर्व सैनिकों की आंखों में गर्व और भावुकता दोनों साफ दिखाई दी।

Armed Forces Veterans Day 2026 (1)

वीर नारियों और पदक विजेताओं का सम्मान

पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में जिले के कई सम्मानित पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही। इनमें-

  • कैप्टन एल.बी. त्रिपाठी
  • कैप्टन नागेन्द्र पाण्डेय
  • कैप्टन डी.एस. पाण्डेय
  • कैप्टन शमशुद्दीन
  • सूबेदार हरेंद्र राय
  • हवलदार अनिल सिंह
  • हवलदार एस.पी. गुप्ता

सहित अन्य पूर्व सैनिक शामिल थे। सभी ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

Armed Forces Veterans Day 2026 (2)

जिले में भव्य समारोह आयोजित

अधिकारियों ने दिया सम्मान और संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि आर्म्ड फोर्स वेटरन्स डे सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उन वीरों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

सफल आयोजन में कर्मचारियों का योगदान

इस आयोजन का सफल संचालन प्रभाकर नाथ तिवारी (कनिष्ठ सहायक), राजेश कुमार गुप्ता तथा कार्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Location : 
  • Kushinagar

Published : 
  • 14 January 2026, 3:22 PM IST

Advertisement
Advertisement