दहेज की लालच में बुझी एक और जिंदगी: इलाज के दौरान विवाहिता ने तोड़ा दम, ससुराल पक्ष पर लगा ये आरोप

पनियरा थाना क्षेत्र के डोमरा खास गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता कविता साहनी इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग हार गई। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 November 2025, 3:31 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के डोमरा खास गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। जहां एक विवाहता की मौत का मामला सामने आया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी निवासी अर्जुन साहनी की पुत्री कविता साहनी (25 वर्ष) की शादी 23 अप्रैल 2024 को डोमरा खास निवासी परमानंद साहनी के साथ हुई थी। शादी के बाद कविता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया था, जिससे परिवार में खुशियों की उम्मीद जगी थी। लेकिन इन खुशियों पर जल्द ही दहेज की मांग का साया छा गया।

मृतका के पिता ने दी तहरीर

पीड़ित पिता अर्जुन साहनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विवाह के कुछ ही महीनों बाद ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। परमानंद, उसके पिता सोधनाथ, मां सुशीला देवी, भाई सत्यानंद, जेठानी पूजा और ननद पर आरोप है कि वे कविता पर दहेज लाने का दबाव डालते थे। जब कविता ने इसका विरोध किया, तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

पाण्डेयहाता में बुलडोजर कार्रवाई, विरासत गलियारा चौड़ीकरण के तहत तोड़ी जा रहीं दुकानें

ससुरालवालों पर ये आरोप

घटना वाले दिन 26 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे, दहेज को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि ससुरालवालों ने कविता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई। आखिरकार 31 अक्टूबर की देर शाम कविता ने दम तोड़ दिया।

गोरखपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, एक गोली लगने से हुआ घायल

मायके में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। अर्जुन साहनी ने बेटी की मौत को दहेज हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष के सभी छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस मामले पर थानाध्यक्ष पनियरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका ने फांसी लगाई थी, हालांकि परिवारजन इसे संदिग्ध मान रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि समाज में दहेज जैसी कुप्रथाएं आज भी कई मासूम जिंदगियां लील रही हैं। महिला संगठनों ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 2 November 2025, 3:31 PM IST

Advertisement
Advertisement