इबादत के वक्त हैवानियत! अलीगढ़ में नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब, काम मांगने पर दिया खौफनाक दर्द

अलीगढ़ में इबादत के वक्त हैवानियत! नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब। काम-धंधा करने की सलाह बनी विवाद की वजह। महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी। जानिए पूरी घटना।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 31 July 2026, 4:05 PM IST
google-preferred

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल इलाके में एक सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी पर उस वक्त तेजाब से हमला कर दिया, जब वह भगवान की भक्ति यानी नमाज अदा कर रही थी। शांति और इबादत के उन पलों में हुए इस अचानक और खौफनाक हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मेहनत की सलाह बनी विवाद की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में जो वजह सामने आई है, वह समाज के ताने-बाने पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पीड़ित महिला अक्सर अपने पति को घर चलाने के लिए कोई काम-धंधा करने और जिम्मेदारी उठाने की सलाह देती थी।

‘गर्लफ्रेंड के नखरे’ और ‘नकली सोना’! अलीगढ़ में बैंक को ठगने का मास्टरप्लान फेल, पुलिस ने ऐसे दबोचा

पति को पत्नी का बार-बार काम के लिए टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने एक खौफनाक साजिश रच डाली। दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद इतना भयानक मोड़ ले लेगा।

गुस्से में अंधा हुआ पति, महिला की हालत नाजुक

शुक्रवार को जब महिला अपने घर में पूरे मन से नमाज पढ़ रही थी, तभी गुस्से में अंधे हो चुके पति ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया। तेजाब पड़ते ही चीख-पुकार मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से रफूचक्कर हो गया।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना देर किए गंभीर रूप से झुलसी महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

सब्जी लेने निकली नाबालिग अचानक हुई गायब… कुछ घंटे बाद जो हुआ, उसने पूरे अलीगढ़ को झकझोर दिया

पुलिस की दबिश, जल्द होगी गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सीओ प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

फरार पति की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Location :  Aligarh

Published :  31 July 2026, 4:05 PM IST

Related News

Advertisement