हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, जानिए क्या रहा खास

अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूरे परिसर में “अखिलेश यादव जिंदाबाद” और “2027 में सपा सरकार” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 July 2025, 2:30 PM IST
google-preferred

Mainpuri News: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन मैनपुरी के जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुआ।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी कार्यालय को फूल-मालाओं, गुब्बारों और झंडों से सजाया गया था।

अखिलेश यादव के नाम का केक काटा गया

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। पूरे परिसर में "अखिलेश यादव जिंदाबाद" और "2027 में सपा सरकार" जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही खास मौजूदगी

जिले के सभी प्रमुख समाजवादी नेता, पदाधिकारी, महिला मोर्चा, यूथ ब्रिगेड, छात्र संगठन और बुजुर्ग कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। सभी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने उन्हें एक जननायक बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व ही उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

मरीजों को बांटे गए फल, किया वृक्षारोपण

समाजवादी पार्टी ने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में भी मनाया। पार्टी कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इसके साथ ही एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें दर्जनों पौधे लगाए गए। इस पहल ने पर्यावरण और सामाजिक सेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाया।

पीडीए के नारे के साथ लिया गया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पीडीए" के नारे के साथ समाजवादी आंदोलन को आगे ले जाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करें और समाज के हर तबके तक समाजवादी पार्टी की नीति और नीतियों को पहुंचाएं।

डायनामाइट न्यूज़ से की खास बातचीत

इस अवसर पर सपा नेताओं ने डायनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो युवाओं, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की आवाज हैं। समाजवादी पार्टी उनके नेतृत्व में 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

कार्यकर्ताओं ने ली अखिलेश को सीएम बनाने की शपथ

सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक स्वर में यह शपथ ली कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जन्मदिन सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 1 July 2025, 2:30 PM IST

Advertisement
Advertisement