सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले-“Mainstream Media” को “Main Street Media” बनना होगा, जनता वास्तविक मुद्दों पर देखना चाहती संवाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हालिया CJP प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए मीडिया की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मेनस्ट्रीम मीडिया की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए स्थानीय और जमीनी पत्रकारिता की खुलकर तारीफ की।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 July 2026, 8:27 PM IST
google-preferred

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में हुए मीडिया की कार्यशैली पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर संदेश साझा करते हुए कहा कि इस आंदोलन ने सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि मीडिया के सामने भी आत्ममंथन की स्थिति पैदा कर दी है।

अखिलेश यादव ने लिखा कि अब समय आ गया है कि "Mainstream Media" को "Main Street Media" बनना होगा। उनका कहना है कि जनता अब केवल स्टूडियो आधारित बहस नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ी खबरें और वास्तविक मुद्दों पर संवाद देखना चाहती है।

स्थानीय पत्रकारिता को बताया भरोसे की पहचान

अखिलेश यादव ने कहा कि जब "वोकल फॉर लोकल" की बात की जा रही थी, तब शायद राष्ट्रीय मीडिया यह नहीं समझ पाया कि यह सोच केवल उत्पादों तक सीमित नहीं रहेगी। उनका कहना है कि अगर राष्ट्रीय मीडिया खबरों को पैकेजिंग और प्रस्तुति का माध्यम बनाकर पेश करेगा, तो लोग स्वाभाविक रूप से स्थानीय समाचार माध्यमों और छोटे डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय पत्रकार अपनी भाषा, अपने क्षेत्र और जनता के बीच रहकर काम करते हैं। यही कारण है कि आम लोगों का भरोसा उन पर अधिक दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा; छात्रों पर बर्बरता कराने का लगाया आरोप

'माटी पत्रकारिता' को बताया भविष्य

अखिलेश यादव ने अपने संदेश में जमीनी पत्रकारिता को "माटी पत्रकारिता" और "Grounded Journalism" बताते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे लेकिन विचारों से मजबूत समाचार चैनल और स्वतंत्र यूट्यूब पत्रकार केवल औपचारिक खबरें नहीं दिखाते, बल्कि जनता के असली मुद्दों को सामने लाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे पत्रकार किसी दिखावटी "कॉस्मेटिक जर्नलिज्म" का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे समाज के बीच रहकर जनसरोकार से जुड़े सवाल उठाते हैं। उनके अनुसार, यही पत्रकारिता आने वाले समय में सबसे ज्यादा प्रभावी साबित होगी।

ये भी पढ़ें- Maharajganj: जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल का WhatsApp हैक, 500 लोगों से 25-25 हजार रुपये मांगने की कोशिश

मीडिया और जनता के रिश्ते पर कही बड़ी बात

सपा प्रमुख ने कहा कि जनता अब शोर-शराबे और नाटकीय बहसों से आगे बढ़ चुकी है। उनके मुताबिक लोग अब वास्तविक समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सार्थक संवाद को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने अपने संदेश में यह भी लिखा कि जनता के भरोसे पर चलने वाली पत्रकारिता अधिक मजबूत होती है, जबकि केवल चमक-दमक और प्रस्तुति के सहारे चलने वाली पत्रकारिता लोगों का विश्वास लंबे समय तक नहीं जीत सकती।

Location :  Lucknow

Published :  29 July 2026, 8:27 PM IST

Related News

Advertisement