हिंदी
अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस( Source: Dynamite News)
Lucknow : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता को आगाह करते हुए कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही देश में डीजल, पेट्रोल और खाद की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दाम बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है और वह महिला आरक्षण जैसे मुद्दों में जनता को उलझाकर महंगाई का बोझ डालने वाली है। अखिलेश ने यह भी कहा कि प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें जनता की आवाज़ उठाने से रोका जा सके।
महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बिल अब कानून बन चुका है, लेकिन सरकार की नीयत साफ नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा वास्तव में महिलाओं को हक देना चाहती है, तो इसे परिसीमन की शर्तों में फंसाने के बजाय अगले चुनाव से ही लागू क्यों नहीं कर देती।
इसके साथ ही उन्होंने गाजीपुर के पीड़ित परिवार के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया और बताया कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वहां जाकर जमीनी हकीकत का जायजा लेगा।
किसानों की समस्याओं का समाधान बताते हुए अखिलेश यादव ने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर गन्ना किसानों को भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का एक 'कॉर्पस फंड' बनाया जाएगा, जिससे किसानों को गन्ना पर्ची मिलने के महज 24 घंटे के भीतर उनका पैसा मिल जाएगा।
कौन है आईपीएस सिद्ध नाथ गुप्ता, जिनका गृह मंत्रालय ने चुनाव के बीच बढाया West Bengal DGP का कार्यकाल
उन्होंने बुनकरों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की भी बात कही। अखिलेश ने साफ किया कि उनकी पार्टी भेदभावपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ लड़ती रहेगी और जनता के हितों की रक्षा करेगी।
Location : Lucknow
Published : 27 April 2026, 11:26 PM IST