“झुग्गियों में आग लगी थी या लगाई गई थी?” KGMU में घायलों से मिले अखिलेश यादव, लखनऊ अग्निकांड पर उठाए बड़े सवाल

लखनऊ अग्निकांड के घायलों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव ने हालात का जायजा लिया और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। लेकिन उनके बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने झुग्गी आग की घटना को याद करते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया और NOC सिस्टम पर भी निशाना साधा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 June 2026, 7:41 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ में हुए भीषण कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचे। यहां उन्होंने आग की घटना में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अखिलेश यादव ने डॉक्टरों से भी विस्तार से बातचीत की और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना को बेहद दुखद बताया।

दर्दनाक हादसे ने छीन ली 15 जिंदगियां

गौरतलब है कि अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग के बाद धुएं और दम घुटने से 15 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य छात्र घायल हो गए थे। इस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

“ये हादसा नहीं, सिस्टम की नाकामी है” - अखिलेश यादव

अस्पताल से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है, लेकिन इसके पीछे सिर्फ हादसा नहीं बल्कि व्यवस्था की बड़ी चूक भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार ने पूरी व्यवस्था को कमजोर कर दिया है और उसी का नतीजा है कि मासूम छात्रों की जान चली गई।

Etawah: सैफई पहुंचीं डिंपल यादव, बड़े मंगल पर की पूजा-अर्चना, बोलीं-लखनऊ अग्निकांड की हो निष्पक्ष जांच

झुग्गी आग का जिक्र कर उठाया बड़ा सवाल

अखिलेश यादव ने पुराने घटनाक्रम को याद करते हुए कहा, “कुछ समय पहले झुग्गियों में जो आग लगी थी, वो लगी थी या लगाई गई थी?” उनके इस बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ में ऐसी घटनाएं पहली बार नहीं हो रही हैं और हर बार जिम्मेदारी तय नहीं हो पाती।

लखनऊ अग्निकांड के बाद बांदा में बड़ा एक्शन! अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मिलीं खामियां, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

NOC सिस्टम पर भी उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने फायर सेफ्टी और NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जारी करने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर नियमों की अनदेखी कर एनओसी दी जा रही है तो इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, “NOC देने वाले लोग भ्रष्टाचार करके इसे जारी कर रहे हैं, इसकी जांच जरूरी है।”

अखिलेश यादव ने इस हादसे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शोक व्यक्त किया था। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति संवेदना जताई थी। KGMU दौरे के दौरान उन्होंने दोहराया कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मिलना चाहिए और प्रशासन को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

“निष्पक्ष जांच जरूरी है” - अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की ईमानदार और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सिस्टम की खामियों को नहीं सुधारा गया तो ऐसे हादसे दोबारा भी हो सकते हैं।

Location :  Lucknow

Published :  23 June 2026, 7:41 PM IST

Advertisement