हिंदी
मरने के बाद दोबारा जिंदा हुई महिला (Img: AI Generated Image)
Agra: यूपी के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला मरने के बाद दोबारा जिंदा हो गई। बताया जा रहा है ये घटना उस समय हुई जब घर वाले महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज है।
बताया जा रहा है कि आगरा के श्रीनगर कॉलोनी की रहने वाली 65 वर्षीय महिला शीला देवी लीवर की बीमारी से पीड़ित थीं। उनके पति हरिओम माहौर का निधन हो चुका है और वह अपने बेटे सुनील माहौर के परिवार के साथ रहती हैं। उनका दूसरा बेटा संजीव बदायूं में एक अस्पताल में काम करता है। जानकारी के अनुसार, बरेली के एक निजी अस्पताल में शीला देवी का इलाज चल रहा था। वह अस्पताल में भर्ती थीं।
ये भी पढ़ें- सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा ऐसा मंजर, सड़क किनारे महिला का शव देख मच गया हड़कंप
बीते दिन बुधवार को तड़के 3 बजे शीला देवी की तबीयत बिगड़ी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से घर में मातम फैल गया। जिसके बाद शाम करीब 7 बजे शीला देवा का शव एंबुलेंस से आगरा स्थित उनके घर पर लाया गया। घर में परिजनों ने उनके अंति संस्कार की तैयारी भी पूरी कर ली थी।
ये भी पढ़ें- लखनऊ के इस बड़े स्टेशन का बदलने जा रहा नाम, जानिए किस इलाके के नाम पर रखी जाएगी पहचान
इसी दौरान, रात करीब 8 बजे महिला के दामाद ने जब अंतिम प्रणाम करने के लिए उनके पैर छुए तो मृत शरीर में कुछ हलचल हुई। शीला देवी के मृत पड़े शरीर में अचानक जान लौट आई और उन्होंने दामाद का हाथ पकड़ कर बोला, मैं जिंदा हूं, मुझे कहां ले जा रहे हो?
इस घटना को देखकर परिवार और आसपास के लोग हैरान रह गए। पड़ोसियों का कहना है कि अंतिम संस्कार के दौरान महिला की सांसें लौट आईं। घटना के बाद, परिजन तुरंत महिला को आगरा के निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज जारी है।
Location : Agra
Published : 30 July 2026, 3:20 PM IST