यूपी: 11 सितंबर से लापता है आगरा का यह पूरा परिवार, भाई की मौत के बाद गायब हुए युवक की तलाश में जुटी पुलिस, इनाम का ऐलान

आगरा के बोदला में भाई की मौत के सदमे के बीच 22 वर्षीय संदीप, पत्नी और दो साल के बेटे संग 11 सितंबर से लापता हैं। पुलिस तलाश में जुटी है, जबकि परिजनों ने सुराग देने वाले के लिए 20 हजार का इनाम रखा है।

Updated : 16 September 2026, 10:57 AM IST
google-preferred

Agra: आगरा के बोदला क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाई की अचानक हुई मौत के गहरे सदमे से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि घर का एक और चिराग पत्नी और मासूम बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी परिवार का कोई सुराग न मिलने पर घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद सहमे हुए हैं।

11 सितंबर से लापता है पूरा परिवार

थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत आने वाले चिरंजी नगर के रहने वाले 22 वर्षीय संदीप, उनकी 20 वर्षीय पत्नी किरन और उनका दो साल का बेटा सौरभ पिछले 11 सितंबर से अपने घर से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, संदीप मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाता है। घटना वाले दिन यानी 11 सितंबर की दोपहर को वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे को साथ लेकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

बरेली: पांच महीने की ब्याही प्रियंका की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या का आरोप; पति समेत छह पर मुकदमा

सदमे में था परिवार, सोशल मीडिया का लिया सहारा

लापता संदीप की बहन संध्या ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही उनके दूसरे भाई राजू की आकस्मिक मौत हो गई थी। इस दुखों के पहाड़ से पूरा परिवार पहले से ही गहरे शोक और सदमे में डूबा हुआ था। ऐसे माहौल में संदीप का इस तरह अचानक परिवार समेत गायब हो जाना परिजनों के लिए चिंता का बड़ा विषय बन गया है। रिश्तेदारों और जानने वालों के यहां हर संभव तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो परिवार ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनके बारे में जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश में बादलों का कमबैक: कहीं झमाझम बौछारें तो कहीं उमस का पसीना, जानें IMD का ताजा अलर्ट

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मंगलवार को थाना जगदीशपुरा पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में लापता परिवार जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे आखिरकार किस दिशा में और कहां गए हैं। उनकी तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही परिवार को ढूंढ निकालने का भरोसा दिलाया गया है।

Location :  Agra

Published :  16 September 2026, 10:57 AM IST

Related News

Advertisement