हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Agra: आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता भूरी, निवासी गांव गढ़ी ढहर, थाना बरहन ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 25 जुलाई 2022 को सोहिल उर्फ हाशिम निवासी गांव जलालपुर, थाना सासनी, जिला हाथरस के साथ हुआ था। विवाह के समय परिवार की ओर से करीब 10 लाख रुपये नकद, घरेलू सामान, प्लॉट, बाइक तथा सोने-चांदी के आभूषण दिए गए थे।
STF ने लखनऊ की मिठाई दुकान पर ऐसे दबोचा गया फरार आरोपी, पूछताछ में हुए खुलासे ने चौंकाया
पीड़िता का आरोप है कि इतनी बड़ी दहेज राशि दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। उसके अनुसार पति, सास-ससुर और अन्य परिजन पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मानसिक प्रताड़ना और मारपीट की जाती थी।
शिकायत में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि 20 मई 2025 को उसके जेठ ने कमरे में घुसकर उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। जब उसने इस घटना की शिकायत ससुराल पक्ष से की तो आरोप है कि उसे समर्थन मिलने के बजाय मारपीट और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
पति ने दिया तलाक, हलाला के नाम पर ससुर और देवर ने लूटी आबरू… दर्द बताते हुए फफक पड़ी महिला
पीड़िता ने आगे बताया कि शिकायत करने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद वह अपने मायके लौटने को मजबूर हो गई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना बरहन पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Agra
Published : 14 May 2026, 11:35 AM IST