हिंदी
बदायूं में सजा खुशी का महापंडाल
Budaun: बदायूं जनपद में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक विशाल आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिलेभर से आए कुल 300 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे, जिनमें अलग-अलग समुदायों के लोग शामिल हैं। सरकारी स्तर पर आयोजित इस विवाह समारोह को प्रशासन द्वारा बेहद भव्य और सुव्यवस्थित बनाया गया है, ताकि हर जोड़े को सम्मान और गरिमा के साथ विवाह का अवसर मिल सके।
इस सामूहिक विवाह समारोह की सबसे खास बात यह है कि यहाँ कहीं “कबूल है” की गूंज सुनाई देगी, तो वहीं दूसरी ओर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच परंपरागत तरीके से सात फेरे डलवाए जाएंगे।कार्यक्रम में कुल 300 जोड़ों में से 30 जोड़े मुस्लिम समुदाय के हैं, जिनका निकाह काज़ी द्वारा पढ़ाया जाएगा। वहीं हिंदू जोड़ों का विवाह पंडितों की देखरेख में पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन जनपद में धार्मिक सौहार्द और परंपराओं की एक सुंदर मिसाल पेश करेगा।
बदायूं ब्रेकिंग:
जनपद बदायूं में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन।
करीब 300 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे-कहीं होगा निकाह, तो कहीं मंत्रोच्चारण के बीच लिए जाएंगे फेरे। कार्यक्रम में 30 मुस्लिम जोड़े भी शामिल होंगे। इस आयोजन को प्रशासन ने खास तैयारी के साथ भव्य रूप दिया… pic.twitter.com/8MV6h3Bobu— Dynamite News (@DynamiteNews_) November 27, 2025
कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियाँ की गई हैं। मंडप सजाए गए हैं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएँ की गई हैं। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी उच्च अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विशेष अतिथि शामिल होंगे, जो विवाह बंधन में बंध रहे जोड़ों के साक्षी बनेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब, असहाय तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह जैसे महत्त्वपूर्ण अवसर पर आर्थिक बोझ से मुक्त किया जा सके।
विवाह संस्कार पूर्ण होने के बाद प्रत्येक जोड़े को सरकार द्वारा उपहार स्वरूप भेंट सामग्री प्रदान की जाएगी। इसमें गृहस्थ जीवन शुरू करने के लिए आवश्यक सामान शामिल होगा। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग देती है, बल्कि सामाजिक रूप से भी परिवारों को मजबूती प्रदान करती है।
Budaun Crime: बदायूं में ससुरालियों की हैवानियत, दहेज के लालच में हदें पार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज में किया गया है। यहाँ बड़े स्तर पर पंडाल, मंच और व्यवस्थाएँ की गई हैं। जिला समाज कल्याण विभाग पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहा है और टीम के सदस्य सुबह से ही तैयारियों की देखरेख में जुटे हुए हैं।
Location : Budaun
Published : 27 November 2025, 2:14 PM IST
Topics : Budaun Police Budaun News crime news UP News