43 वर्षीय महिला अपने 23 साल के भांजे के साथ हुई फरार, बागपत से भागी राजस्थान, प्यार ने कई घर किए बर्बाद

महिला की शादी 20 साल पहले पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद वह अक्सर अपनी बहन के घर जाया करती थी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की खास रिपोर्ट

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 May 2025, 8:47 PM IST
google-preferred

बागपत: बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला प्रेम-प्रसंग सामने आया है। जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। बल्कि सामाजिक परंपराओं और रिश्तों की सीमाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 43 वर्षीय महिला अपने ही 20 साल छोटे भांजे के साथ प्रेम में पड़ गई। दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें दो सप्ताह बाद राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक होटल से बरामद किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, महिला की शादी 20 साल पहले पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद वह अक्सर अपनी बहन के घर जाया करती थी। यहीं उसकी मुलाकात उसकी बहन के बेटे यानी रिश्ते में भांजे से हुई। पहले-पहल की साधारण बातचीत धीरे-धीरे घनिष्ठता में बदल गई और फिर यह रिश्ता प्रेम संबंध में तब्दील हो गया।

फिर दोनों भाग गए

बताया जा रहा है कि पिछले चार वर्षों से दोनों के बीच गुप्त रूप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध की भनक जब गांव वालों और परिवार को लगी तो महिला पर नजर रखना शुरू कर दिया गया। घरवालों ने उसके बाहर आने-जाने पर बंदिशें लगा दीं। लेकिन इससे परेशान होकर दोनों प्रेमियों ने एक दिन फोन पर योजना बनाई और साथ में भाग जाने का निर्णय ले लिया।

घर से फरार होकर पहुंचे भिवाड़ी

करीब दो सप्ताह पहले महिला और युवक अचानक घर से गायब हो गए। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तफ्तीश शुरू करते हुए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की और दोनों को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक होटल से ढूंढ निकाला। वहां से उन्हें थाने लाया गया।

थाने में बच्चों की गुहार, मां का इनकार

थाने में महिला के बेटे और बेटी पूरी रात मां को घर वापस चलने के लिए मनाते रहे, लेकिन महिला ने अपने निर्णय से पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया। उसने पुलिस के समक्ष स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी और अब उसी के साथ रहना चाहती है।

Location : 
  • Baghpat

Published : 
  • 28 May 2025, 8:47 PM IST