हिंदी
रायबरेली में सोने-चांदी की दुकान में चोरी (Img: Dynamite News)
Raebareli: जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित तकिया चौराहे पर चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक ही रात में पांच सर्राफा दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा CCTV कैमरे और डीवीआर लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, देर रात चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर तकिया चौराहे पर स्थित सर्राफा दुकानों के शटर तोड़े। इसके बाद दुकानों में रखे कीमती आभूषण और नकदी समेट ली। पहचान छिपाने के लिए बदमाश दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
यहां भी पढ़ें: Raebareli News: रेलवे गुड्स क्लर्क को 4 साल की जेल, CBI कोर्ट ने रिश्वतखोरी में सुनाई सजा
सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। एक साथ पांच दुकानों में चोरी की खबर फैलते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए जल्द खुलासे की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
यहां भी पढ़ें: Raebareli: वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की मांग, फेडरेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
Location : Raebareli
Published : 4 August 2026, 6:28 PM IST
Topics : Raebareli Crime raebareli news UP Crime News