नैनीताल घूमने जा रहे हैं तो यहां फ्री में मिलेगी एंट्री, माउंटेन मैजिक एडवेंचर विलेज में होगी मस्ती
नैनीताल की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच एक ऐसी जगह तेजी से चर्चा में है, जहां रोमांच, सुकून और परिवार संग मस्ती का अनोखा मेल देखने को मिलता है। माउंटेन मैजिक एडवेंचर विलेज में मिलने वाली खास गतिविधियां और प्रकृति के बीच बना इसका माहौल सैलानियों को बार-बार आने पर मजबूर कर रहा है। आखिर क्यों यह जगह नैनीताल आने वालों की नई पसंद बनती जा रही है।